
महोबा की पत्थर मंडी कबरई में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत से मजदूरों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । आक्रोशित ग्रामीण पहाड़ में मजदूरों के शव उठाने नहीं दे रहे थे। हालांकि मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
मामला महोबा जिले के कबरई थाना स्थित ग्रेनाइट मंडी के ग्राम गंज का है। जहां सीतापुर ग्रेनाइट के पास पहाड़ में 2 मजदूर खनन के लिए ड्रिल कर रहे थे। तभी अचानक पहाड़ की चोटी से दो पड़े पत्थर खिसक गए। जिसमें मजदूर महेंद्र और मधु की दर्दनाक मौत हो गई। मौत से ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए तो वही पहाड़ संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। कबरई मंडी में यह कोई पहला हादसा नहीं है दरअसल प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते पहाड़ में अवैध तरीके से ब्लास्टिंग की जाती है। मजदूर अपना जीविकोपार्जन चलाने के लिए किसी भी तरह की सेफ्टी किट के बिना ही ऊंचे पहाड़ों में काम करने को मजबूर हैं।
मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि सीतापुर ग्रेनाइट में काम करने वाले महेंद्र जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष और मधु जिसकी उम्र 23 वर्ष है दोनों ही कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम गंज के निवासी हैं दोनों की पत्थर गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और पंचायत नामा भर तहरीर के आधार पर कार्यवाही की बात कह रही है तो वहीं जिलाधिकारी ने अभी समय ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए अपर जिलाधिकारी को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।









