
ग्राम शोभनपुर निवासी सुरची यादव ने थाने में तहरीर देकर घर में सौतन लाने से रोकने की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। उस पर दो बच्चे हैं एक बेटा मनू 10 वर्ष और मान्या आठ वर्ष है। उसका पति भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा एटा में संविदा पर फाइनेंस का काम करता है।
सुरची यादव ने कहा कि उसके पति ने एक लड़की से संबंध बना लिए हैं और वर्ष 2022 में कोर्ट मैरिज भी कर ली है। अब लड़की के परिजन उसकी विधिवत शादी कर रहे हैं। 15 फरवरी को बारात जानी है। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। जिसके कार्ड भी छप गये हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति जाति बदल कर दूसरी शादी कर रहा है। उसे खर्चा भी नहीं देता है।
दूसरी ओर अरविंद शादी कर रहा है वो सोनी राजपूत धनपुरा स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की नौकरी करती है आज उसके घर दावत का प्रोग्राम है क्योंकि 15 फरवरी को बुलंदशहर में शादी होनी है। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से बच्चों के भविष्य को देखते हुए दूसरी शादी रुकवाये जाने की गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।









