विधानसभा में गरजे अखिलेश, शेर पढ़ कसा तंज, सीएम योगी को लेकर कह दी बड़ी बात

विधानसभा में अखिलेश यादव ने बोलते हुए कहा कि मैंने जब नेता सदन को स्टेडियम में जाते देखा, ख़ुशी मनाते हुए देखा तो मैं बहुत दूर था मैंने टीवी पे देखा कि नेता सदन ऐसे करते हुए जा रहे थे,

विधानसभा में अखिलेश यादव ने बोलते हुए कहा कि मैंने जब नेता सदन को स्टेडियम में जाते देखा, ख़ुशी मनाते हुए देखा तो मैं बहुत दूर था मैंने टीवी पे देखा कि नेता सदन ऐसे करते हुए जा रहे थे, तो मैंने यही कहा कि नेता सदन ये कहते हुए जनता से जा रहे और टीवी के चैनल के सामने कि ये स्टेडियम मैंने नहीं बनाया ये स्टेडियम मैंने नहीं बनाया। अखिलेश यादन ने शेर पढ़ते हुए कहा कि “आखों पर सियासत का असर देख रहे, किस ओर लगी आग किधर देख रहे”।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो नेता सदन से कहूंगा और नेता सदन वो बात भूल गए होंगे आप जब मैंने बजट देखा मुझे दुःख हुआ इस बात का जब मैं और आप उस सदन में पहली बार मिले थे। तो नेता सदन मैंने ये कहा था कि गोरखपुर का कुछ काम कर लेना नहीं तो पाँच साल ऐसे ही चले जाएंगे आपका गोरखपुर वैसे का वैसा ही रह जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैंने नाले का बजट देखा तो मुझे दुख हुआ कि बताओ नेता सदन अपने गोरखपुर में अभी तक नाला नहीं बना पाए और फिर स्टेडियम ही बना देते। स्टेडियम क्यों नहीं बनाया आपने गोरखपुर में? स्टेडियम ही बना देते अगर लखनऊ राजधानी में स्टेडियम बना है गोरखपुर में एक ऐसा स्टेडियम बना देते जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मैच करा सकता।

Related Articles

Back to top button