
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के छठे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर विभिन्न मुद्दों पर तीखा वार किया। उन्होंने अखिलेश यादव के कानून व्यवस्था वाले ब्यान पर कहा कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीतें दिनों चर्चा रहने वाले विषय रामचरितमानस पर अपना विचार रखा।
समाजवादी पार्टी पर भड़कते हुए उन्होंने कहा, “सपा की ओर से मानस पर टिप्पणी की गई हैं। सभी अपने आप से ग्रंथों की व्याख्या कर रहे हैं। उनमें से कुछ लोगों ने रामचरित मानस को फाड़ने का काम किया हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से तुलसीदास के खिलाफ सपा ने अभियान चलाया हैं।
सपा पूरे समाज को अपमानित कर रही
मुख्यमंत्री ने आगे कहा सपा पूरे समाज को अपमानित कर रही हैं। समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं। और तुलसीदास ने समाज जोड़ने का का काम किया था। उन्होंने विवादित चौपाई के विषय में बोलते हुए, कहा कि लोग अपने हिसाब से इसका अर्थ निकाल रहे हैं। उन्होंने चौपाई के शब्दों का अर्थ बताते हुए कहा, ” ताड़ने का अर्थ मारना नहीं, देखने से है। जबकि चौपाई में ताड़ना का अर्थ शिक्षा से है।”
इस दौरान सीएम योगी ने ये भी कहा कि हिन्दू धर्म पर हर कोई टिप्पणी कर लेता हैं। अगर किसी अन्य धर्म पर की जाती या उन पर बोलते तो जानें क्या होता। सभी अपने आप से हिन्दू ग्रंथों की व्याख्या कर रहे हैं। चौपाइयों की सही व्याख्या होनी चाहिए।
अखिलेश यादव के सवाल का जवाब
गौरतलब हैं की प्रयागराज में हुए हत्याकांड पर अखिलेश ने आज सदन में सरकार से जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर सवाल किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सवाल का जवाब होते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही। दोषियों को सख्त सजा मिलेगी. सीएम योगी ने कहा कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती है. माफियाओं को गले में हार पहनाती है सपा.
सीएम ने हमलावर होते हुए कहा कि सपा के लोग माफियाओं के सरपरस्त हैं. अपराध के अलावा इन लोगों ने कुछ नहीं किया. सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं को मैं मिट्टी में मिला दूंगा. उन्होंने ने कहा कि जिस माफिया का नाम आ रहा है वह सपा के सहयोग से MP और MLA भी बना चुका है.
सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच हुई नोंकझोक
सीएम के मिट्टी में मिला देने वाले बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादन ने आपत्ति जताई. इस दौरान सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच जमकर नोकझोंक हुई. सीएम ने कहा कि चोरी और सीनाजोरी साथ-साथ नहीं चलेगी. इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिनदहाड़े गोली चली, बम फेंके जा रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि हम चाहते हैं माफिया पर कार्रवाई हो।









