
रुड़की के डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए सोमवार के दिन हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे, एसएसपी अजय सिंह भगवानपुर के थाने में पहुंचे जहां पर दोनों पक्षों को बुलाकर शोभा यात्रा निकालने को लेकर जानकारी की है।

शोभा यात्रा के रूट को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल पिछले वर्ष शोभायात्रा में बवाल आगजनी की घटना हो गई थी जिस कारण प्रशासन इस बार अलर्ट है। डीएम विनय शंकर पांडे ने कहा कि शोभा यात्रा को लेकर एक टीम को गांव में भेजा गया है उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
रिपोर्ट- जीशान मलिक









