रासायनिक केमिकल एवं वायोलोजिकल आपदा से निपटने के लिए NDRF ने किया माँक ड्रिल

हिंदुस्तान पेर्ट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (HPCL) अमौसी के भण्डारण एवं वितरण इकाई में NDRF लखनऊ टीम एवं अन्य एजेंसियो द्वारा किया गया मेगा माँक अभ्यास।

हिंदुस्तान पेर्ट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (HPCL) अमौसी के भण्डारण एवं वितरण इकाई में NDRF लखनऊ टीम एवं अन्य एजेंसियो द्वारा किया गया मेगा माँक अभ्यास।

NDRF लखनऊ टीम एवं अन्य एजेंसियो द्वारा CBRN (केमिकल, वायोलोजिकल, रेडिओलोजिकल और न्यूक्लियर ) का माँक अभ्यास किया गया।

NDRF के उप महानिरीक्षक के दिशा निर्देशन में NDRF लखनऊ टीम व् लखनऊ जिले में स्थित हिंदुस्तान पेर्ट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (HPCL) टीम, अग्निशमन दल, पुलिस विभाग, राज्य आपदा मोचन बल (उ.प्र.),केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल, जिला आपदा प्रबंधन, श्रम विभाग, चिकित्सा विभाग लखनऊ और सिविल डिफेन्स की टीम के साथ मेगा माक अभ्यास किया गया।

इस माक अभ्यास का उद्देश्य किसी भी रासायनिक केमिकल एवं वायोलोजिकल आपदा के दौरान घायल व् चोटिल व्यक्तियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना, सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है तथा इस माक अभ्यास द्वारा खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है।

मेगा माक अभ्यास सम्पूर्ण नेतृत्व एन०डी०आर०एफ० के टीम कमांडर द्वारा लखनऊ टीम के 28 सदस्यी पूर्ण प्रशिक्षित टीम द्वारा किया गया। इस मेगा माक अभ्यास के दौरान हिंदुस्तान पेर्ट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुख्य डिपो प्रबंधक सहित पूरा स्टाफ,अन्य संस्थाओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button