
नई दिल्ली; बीजेपी सांसद और भारत कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने वीडियो जारी कर खाप पंचायतों के अध्यक्ष से अपील की है. उन्होंने खाप पंचायतों के अध्यक्ष से अपील की है कि अगर गांव की बेटियां कोई पहलवानी करती हो एक मिनट उसको अकेले में बुलाकर पूछ लेना और अगर वो कह दें कि जो आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं वो सही हैं तो फिर जो इच्छा हो वो करना. उन्होंने कहा ये लडाई मैं आपके जूनियर बच्चों के लिए लड़ रहा हूँ.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 7, 2023
➡️कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने जारी किया
वीडियो
➡️बीजेपी सांसद ने खाप पंचायतों के अध्यक्ष से की अपील
➡️पश्चिमी यूपी और हरियाणा के खाप पंचायतों से बोले
➡️ये लडाई मैं आपके जूनियर बच्चों के लिए लड़ रहा- सिंह
➡️ये कहानी क्यों बनाई गयी है ये बाद में पता चलेगा-… pic.twitter.com/6PV1L1EO9j
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा वीडियो में कहा कि ये कहानी क्यों बनाई गई है ये बाद में पता चलेगा ? गौरतलब है कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए पहलवाने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. पहलवानों की मांग है कि भारत कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा दें. साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. जिसको लेकर आज जंतर-मंतर पर खाप पंचायतों के अध्यक्षों की बैठक होनी है.









