उत्तराखंड में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार, अमित शाह का बड़ा दावा, 2047 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के विकास, बीजेपी की भूमिका और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर बड़ा बयान दिया। अमित शाह ने दावा किया कि उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि देश की आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। पूरा देश मोक्ष की प्राप्ति के लिए देवभूमि उत्तराखंड आता है।

उत्तराखंड के निर्माण में बीजेपी की अहम भूमिका

अपने संबोधन में अमित शाह ने उत्तराखंड राज्य के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में बीजेपी की अहम भूमिका रही है। बीजेपी ने हमेशा इस राज्य के विकास और यहां के लोगों के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर हमें गर्व है।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को संवारा: अमित शाह

गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड को संवारने का काम किया है। राज्य में विकास की नई कहानी लिखी गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

2047 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य

अमित शाह ने विकसित भारत के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक उत्तराखंड देश के सबसे पहले विकसित राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। साथ ही उन्होंने बीजेपी की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास की गति आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button