मानसून को लेकर शासन-प्रशासन हुआ सतर्क, सुरक्षित स्थानों पर लोगों को जा रहा पहुंचाया

किनारे आबादी वाले ग्रामीण इलाके बसे हुए हैं। उनको खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाने की कार्यवाही की जा रही है।

15 जून से मानसून सत्र शुरू होते ही रामनगर का स्थानीय शासन प्रशासन सतर्क हो गया है। आपको बता दे कि हर वर्ष रामनगर विधान सभा क्षेत्र में लगने वाले दूरस्थ क्षेत्र जो कोसी किनारे आबादी वाले ग्रामीण इलाके बसे हुए हैं। उनको खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाने की कार्यवाही की जा रही है।

वही उनके भरण पोषण के लिए चार महीने का राशन उपलब्ध करा दिया गया है, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर से पहाड़ को जाने वाले रास्ते पर जो धनगढ़ी नाला निर्माणाधीन है, किन्ही कारणों के चलते उसका कार्य अभी तकपुल का कार्य पूर्ण नही हो सका हे।

जिसके चलते घनगड़ी के बरसाती नाले में पानी का बहाव काफी तेज होता है, जिससे इस नाले में कोई न कोई घटना हो जाती हे, इस वर्ष पुलिस प्रशासन को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे मौके पर पहुंच कर नाले के दोनो ओर आने जाने वाले वाहनों को रोका जा सके। कोई घटना न हो।

रिपोर्ट-अमित बेलवाल

Related Articles

Back to top button