औरतों के खिलाफ तालिबान का एक और फरमान, स्कूल-पार्क के बाद अब ब्यूटी पार्लर पर प्रतिबंध

तालिबान शासित सरकार ने एक बार फिर से महिलाओं के लिए एक फरमान जारी किया है। इस फरमान के बाद से अफगानिस्तान में ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा आए दिन नए-नए तुगलगी फरमान जारी किए जा रहे हैं। तालिबान शासित सरकार ने एक बार फिर से महिलाओं के लिए एक फरमान जारी किया है। इस फरमान के बाद से अफगानिस्तान में ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अगस्त 2021 में अमेरिका और नाटो बलों के हटने के बाद तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद से महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंद लगाए गए हैं। अफगानिस्तना में स्कूलों, जिमों, पार्कों और स्विमिंग पूलों में महिलाओं के जाने पर रोक पहले ही लगाई जा चुकी है। महिलाओं को शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेशों के बाद अब ब्यूटी पार्लर पक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

तालिबान अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगा रहा है जो अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और स्वतंत्रता पर नया प्रतिबंध है। तालिबान सरकार ने पूरे देश में सैलून को अपना व्यवसाय बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस देता है। सभी ब्यूटी पार्लर को एक महीने के अन्दर उन्हें बंद करना होगा और अपने बंद होने के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। पत्र में प्रतिबंध का कारण नहीं बताया गया है।

Related Articles

Back to top button