आज गोरखपुर और वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूर्वांचल को देंगे 12 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से दो दिवसीय यूपी दौरे पर पहुंच रहे हैं. पीएम 7 और 8 जुलाई को यूपी के दौरे पर रहेंगे, और गोरखपुर-वाराणसी के लोगों को 12 हजार करोंड की परिजोनाओं की सौगात देंगे.

दिल्ली; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय यूपी दौरे पर पहुंच रहे हैं. पीएम 7 और 8 जुलाई को यूपी के दौरे पर रहेंगे. आज दोपहर बाद पीएम मोदी वाराणसी पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे वाजिदपुर जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पीएम 29 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. यह परियोजनाएं 12 हजार करोड़ से संचालित होंगी. इसके बाद पीएम शाम को भाजपा नेताओं के साथ टिफिन बैठक भी करेंगे.

वहीं, पीएम मोदी आज शुक्रवार को ही 1.30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे. पीएम एयरपोर्ट से सीधे गीता प्रेस जाएंगे और वहां शताब्दी वर्ष समापन में शामिल होंगे. गौरतलब है कि आज गीता प्रेस का शताब्दी वर्ष समापन समारोह है. यहां पीएम लोगों को संबोधित भी करेंगे.

पीएम मोदी 3.25 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेंगे. यहां वह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और ट्रेन का अवलोकन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी स्कूली बच्चों से भी बात करेंगे. गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास की आधारशिला भी पीएम मोदी रखेंगे. इस दौरान पीएम के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button