केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचें PM मोदी, परिवार से मिलकर जाना हालचाल

पीएम मोदी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की. उन्होंने पंकज चौधरी के पौत्र अविराज को दुलार किया. पीएम मोदी ने पंकज चौधरी की माताजी का भी हालचाल जाना. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहे.

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूपी दौरे पर पहुंचें. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूपी के महराजगंज से सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री भी सांसद पंकज चौधरी के घर पहुंचें. पीएम मोदी ने इस दौरान मंत्री पंकज चौधरी के परिवार से खास मुलाकात की.

पीएम मोदी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की. उन्होंने पंकज चौधरी के पौत्र अविराज को दुलार किया. पीएम मोदी ने पंकज चौधरी की माताजी का भी हालचाल जाना. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने पंकज चौधरी के परिवार का कुशल क्षेम जाना, फिर वाराणसी के लिए रवाना हुए.

बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले गोरखपुर पहुंचें. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. यहां पीएम मोदी गीता प्रेस के शताब्दी समापन समारोह में शामिल हुए. इसके बाद वो गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. गोरखपुर में अपने कार्यक्रमों को समाप्त करने के बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना हुए. वहीं इससे पहले वो महराजगंज पहुंचें और पंकज चौधरी के परिवार से मुलाकात की.

Related Articles

Back to top button