बाढ़ का अलर्ट ! आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुलाई आपात बैठक, स्कूल हुए बंद, केजरीवाल ने की लोगों से अपील

यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया, कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार हुआ था।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर चला गया है। सेंट्रल वाटर कमीशन ने चेतावनी भी जारी कर दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपात बैठक बुलाई है। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने बैठक बुलाई है। बैठक में दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी शामिल होंगे।

राजधानी दिल्ली से आगे भी बाढ़ का खतरा है। दिल्ली में आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया, कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार हुआ था।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्टीट करते हुए लोगों से अपील की है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। उन्होने कहा कि सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें। दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button