जंतर मंतर पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, जयंत चौधरी पहुंचे धरनास्थल !

सहारनपुर में भीम आर्मी संस्थापक चंद्र शेखर आजाद पर हुए गोलीकांड को लेकर आज उनके समर्थक जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा जंतर मंतर पर लगना प्रारंभ हो गया है.

नई दिल्ली; सहारनपुर में भीम आर्मी संस्थापक चंद्र शेखर आजाद पर हुए गोलीकांड को लेकर आज उनके समर्थक जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा जंतर मंतर पर लगना प्रारंभ हो गया है. इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी धरनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

गौरतलब है कि 28 जून को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर हाईवे पर हमला हु्आ था. इस हमले में उनके कार पर कई राउंड फायरिंग हुई थी. जिसमे से एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकली थी. जिसके बाद उन्हें सहारनपुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. वहीं, आज भीम आर्मी के कार्यकर्ता चंद्र शेखर के समर्थन में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं की मांग है कि चंद्रशेखर आजाद को जेड़ प्लस सुरक्षा दी जाए.

Related Articles

Back to top button