गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, प्रदर्शनकारी छात्रों व पुलिसकर्मियों के बीच हुई जमकर झड़प !

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस को लेकर ABVP के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला है. यहां छात्र संगठन ABVP के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस और कुलपति की जमकर पिटाई कर दी.

गोरखपुर; गोरखपुर विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस को लेकर ABVP के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला है. यहां छात्र संगठन ABVP के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस और कुलपति की जमकर पिटाई कर दी. बढ़ी फीस को लेकर पहले ABVP के कार्यकर्ताओं ने पहले छात्रों को घेरा इसके बाद VC और पुलिसकर्मियों के साथ हुई कहासुनी के बाद पिटाई कर दी.

पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बढ़ी हुई फीस और अन्य मुद्दों को लेकर छात्र विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुछ छात्र पुलिस को गिराकर पीटते हुए भी दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

Related Articles

Back to top button