
गोरखपुर; सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर पहुंचेंगे. यहां वह पहले से निर्धारित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. साथ ही सीएम पूर्वांचल के खिलाड़ियों को सहूलियत देने के लिए मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की आधारशिला रखेंगे. यहा स्पोर्टस कांप्लेक्स करीब 4 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा. कांप्लेक्स अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हौगा.
गोरखपुर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 23, 2023
➡️सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम
➡️सीएम गोरखपुर के खिलाड़ियों को देंगे सौगात
➡️मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का करेंगे शिलान्यास
➡️गोरखपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बनवाया है कांप्लेक्स
➡️विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए मिलेगी सुविधा
➡️स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से… pic.twitter.com/mWQywecBwp
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण गोरखनाथ मंदिर के पास भाटी विहार कॉलोनी में होना है. इसकी निर्माण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद यह खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा. जिससे पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अपनी तैयारी करने में सुविधा मिलेगी. गोरखपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बनवाए जा रहे इस कांप्लेक्स में पहलवानी, कबड्डी, क्रिकेट आदि खेल के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में मदद मिलेगी.
गौरतलब है पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं. यूपी में अभी कुछ दिनों पूर्व खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन किया गया था. इसका उद्देश्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देना था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनका उद्देश्य खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाना है. यूपी सरकार कई खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी भी दे रही है.








