
(रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी)
वाराणसी. उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ के बाद वाराणसी में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की कवायद तेज हो गई है. शुक्रवार को बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह क्रिकेट स्टेडियम की प्रस्तावित जमीन का स्थलीय निरीक्षण के लिए वाराणसी पहुंचे. वाराणसी के राजातालाब के गंजारी गांव में प्रस्ताव करीब 400 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) स्थल का करीब 15 मिनट तक राजीव शुक्ला और जय शाह वाराणसी के जिलाधिकारी संग निरीक्षण कर अधिकारियो से स्टेडियम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जानकारी प्राप्त किया.
राजीव शुक्ला और जय शाह से ग्रामीण ने की शिकायत, जांच का दिया गया निर्देश
वाराणसी में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह ( Rajeev Shukla And Jay Shah) से कुछ ग्रामीणों ने मुलाकात किया. इस दौरान एक किसान ने अपने मकान की क्षतिपूर्ति न दिए जाने की शिकायत की. वही तत्काल जिलाधिकारी इस मामले को लेकर राजतलाब तहसीलदार को त्वरित मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई. किसान को आश्वासन दिया गया कि जो भी क्षतिपूर्ति होगा उसे मिलेगा.
पीएम मोदी अगामी दौरे में रख सकते है अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिया की आधारशिला
वाराणसी के गंजारी गांव ने बनने वाले पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम के लिए 400 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है. इस अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में करीब 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी. अधिकारियों के अनुसार BCCI का यह स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करेगा और इसमें डे और नाइट दोनो मैच खेले जाएंगे.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने अगामी वाराणसी दौरे में इस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रख सकते है. ऐसे में BCCI के अधिकारी भी स्टेडियम की सभी कागजी कार्रवाई को अंतिम रूप दे रहे है. मना जा रहा है आधारशीला पीएम मोदी के रखने के पश्चात स्टेडियम बनाए जाने का कार्य तेजी से किया जाएगा और इसे रिकॉर्ड समय में तैयार किया जाएगा.









