
प्रदेश में 31 जुलाई से 06 अगस्त विद्युत जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ऊर्जा विभाग एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान सभी जिलों के अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
अभियान के दौरान विद्युत समस्याओं के समाधान और सुधार हेतु गे जनप्रतिनिधियों के सुझाव जानेंगे। विद्युत समस्याओं के समाधान और विद्युत सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उनके सुझाव जानेंगे। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझाओ पर अमल कर विद्युत सुधार के लिए प्राथमिकता पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य कराया जायेगा।
प्रदेश में सोमवार31 जुलाई से एक सप्ताह का विद्युत जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से जन प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन बिजली व्यवस्था के सुधार के बारे में लिया जाएगा। किसी भी व्यवस्था के सुधार हेतु एवं जन समस्याओं के समाधान के लिए जनता से जुड़े जनप्रतिनिधियों का सुझाव लेना बहुत आवश्यक है। इसी दृष्टि से यह पहल की जा रही है, जिससे कि विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार हो सके।









