मोहर्रम पर गमजदा माहौल, कर्बला की पाक सरज़मी पर दफन किए गए ताजिए, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विभिन्न स्थानों पर रखी गई ताजिया को भी बेहद गमजदा माहौल में बड़ी बुआ कर्बला की पाक सरज़मीं पर दफन किया गया।

मोहर्रम के मौके पर अयोध्या में भी बेहद गमजदा माहौल में कर्बला की पाक सरज़मी पर ताजिए दफन किए गए। गम के इस माहौल में ताज़ियेदारों ने कर्बला की सरजमी पर इमाम हुसैन की शहादत को नमन किया।

अयोध्या में बीते 9 दिनों से विभिन्न स्थानों पर रखी गई ताजिया को भी बेहद गमजदा माहौल में बड़ी बुआ कर्बला की पाक सरज़मीं पर दफन किया गया। चौक में मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के दौरान करतब भी दिखाए।

अयोध्या जनपद में मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कर्बला में ताजिए दफन किए जा रहे हैं, डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी राज करण नैयर शहर में भ्रमण करते नजर आए और बताया कि शांतिपूर्वक कर्बला में ताजिए दफन किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button