बेपटरी हुई मालगाड़ी, आनन -फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारी, रेलवे महकमे में हड़कंप…

मालगाड़ी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से गुजरते समय हादसे का शिकार हो गई। तेज आवाज के साथ मालगाड़ी अचानक से बेपटरी हो गई।

वाराणसी: उत्तर रेलवे के कैंट रेलवे स्टेशन से होकर गुजर रही मालगाड़ी रविवार को बेपटरी हो गई। सीमेंट लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।

मालगाड़ी के बेपटरी होने के सूचना पर आनन -फानन में मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी घटना की जांच में जुट गए है। वही रेलवे के इंजीनियर और कर्मचारी मालगाड़ी के बैगन को अलग कर ट्रैक को सही करने का कार्य कर रहे है।

सतना से सीमेंट लेकर देवारियां जा रही थी मालगाड़ी, वाराणसी में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सतना जिले से सीमेंट लेकर यूपी के देवरिया ओर जा रही है, मालगाड़ी वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से गुजरते समय हादसे का शिकार हो गई। तेज आवाज के साथ मालगाड़ी अचानक से बेपटरी हो गई। राहत की बात रही की स्टेशन से गुजरते से समय मालगाड़ी की स्पीड कम थी, जिससे मालगाड़ी के चालक ने तत्परता दिखाते हुए सूझबूझ के साथ मालगाड़ी को रोक दिया।

मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी घटना की जांच में जुटे…
मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना पर मौके पर स्टेशन प्रबंधक के साथ रेलवे के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। दुर्घटना कैसे हुई है इसके बारे में जानकारी की जा रही है। वहीं दुर्घटना को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे रेलवे के कर्मचारी और इंजीनियर मालगाड़ी से बैगन को अलग कर पटरी को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button