सोलर एनर्जी से लैस होगी अयोध्या नगरी, कवायद हुई तेज

धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच अब अयोध्या प्रदूषण मुक्त भी होगा. अयोध्या को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है. जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है.

अयोध्या; धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच अब अयोध्या प्रदूषण मुक्त भी होगा. अयोध्या को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है. जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है. अयोध्या के सरयू तट सोलर ऊर्जा के माध्यम से जगमगाते हैं. तो सभी सरकारी कार्यालयों को सोलर ऊर्जा से सुसज्जित किया जा रहा है. इसी के साथ अयोध्या के मठ मंदिरों को भी सोलर ऊर्जा से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है.

सोलर ऊर्जा के माध्यम से लोगों को विद्युत आपूर्ति पर आने वाले प्रभार के बोझ से भी राहत मिल रही है. किसी का विद्युत बिल आधा हो चुका है, तो किसी का शून्य हो चुका है. जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि अयोध्या में पृथक रूप से एक सोलर सिटी बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है. जिसके लिए प्रशासन ने भूमि उपलब्ध करा दिया है, साथ ही 41 गांव को लक्ष्य के अनुरूप सोलर ऊर्जा से लैस किया जा रहा है.

डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अयोध्या में रूफटॉप सोलर सिस्टम बड़ी संख्या में लगाए जा रहे हैं, कार्यदाई संस्था वसुधा फाउंडेशन की तान्यता ने बताया कि अयोध्या में एनटीपीसी भी सोलर ऊर्जा की 40 मेगा वाट की इकाई स्थापित करने जा रहा है, इस प्रकार अयोध्या शीघ्र ही प्रदूषण मुक्त और विद्युत आपूर्ति के लिए आत्मनिर्भर जिले के रूप में विकसित हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button