आज से 2 दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार से दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. CM आज सुबह 11 बजे गीडा के सेक्टर-26 स्थित एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह उन्हें केयान डिस्टलरी का शिलान्यास करना है.

गोरखपुर; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार से दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. CM आज सुबह 11 बजे गीडा के सेक्टर-26 स्थित एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह उन्हें केयान डिस्टलरी का शिलान्यास करना है.

गोरखपुर में 20 एकड़ के क्षेत्रफल में बन रहे एथेनॉल प्लांट को लेकर सरकार 1200 करोड़ खर्च कर रही है. इस एथेनॉल प्लांट से साढ़े सात मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा. साथ ही करीब 2 हज़ार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.

गौरतलब है कि सीएम योगी जब भी गोरखपुर जाते हैं तब वह गोरखपुरवासियों को कोई न कोई सौगात जरूर देतें हैं. इसके अलावा सीएम अपने मठ परिसर में जनता दरबार लगाते हैं. लोगों की समस्या सुनने के अलावा मंदिर में पूजन, गो सेवा करना उनकी दिनचर्या में शामिल होता है.

Related Articles

Back to top button