75 लाख और मुफ्त LPG कनेक्शन देगी मोदी सरकार, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा निर्णय

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि भारत के नेतृत्व में जी-20 का सफल आयोजन हुआ. आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन रहा है. आगे उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है.

नई दिल्ली; केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि भारत के नेतृत्व में जी-20 का सफल आयोजन हुआ. आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन रहा है. आगे उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है.

अनुराग ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल बायो फ्यूल का विचार भी PM मोदी ने G-20 में रखा है. उन्होंने बताया कि G-20 की सफलता पर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित हुआ है कि 75 लाख और मुफ्त LPG कनेक्शन मोदी सरकार द्वारा दिए जाएंगे.

उन्होंने सरकार के द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि… इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रक्षाबंधन व ओणम के त्योहार पर केंद्रीय कैबिनेट ने 200 रुपये सिलेंडर पर कम किया था. इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए एलपीजी कनेक्शन को प्रति सिलेंडर 700 रुपये में देने ता ऐलान किया गया था.

Related Articles

Back to top button