
मुंबई : अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे की मांग करते हुए तीखा रुख अपनाया है। अभिजीत दीपके ने CEC को 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि तय सीमा के भीतर इस्तीफा नहीं दिया गया, तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यह लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
''ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो पूरे भारत से कॉकरोच दिल्ली आएंगे। 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन। ‘दिल्ली पुलिस ने रोका, वहीं बनेगा हमारा जंतर-मंतर। आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। 20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोहराने के खिलाफ चेतावनी। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतंत्र… pic.twitter.com/G4kyIlLSyH
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 3, 2026
विरोध प्रदर्शन की रणनीति साझा करते हुए दीपके ने कहा कि उनके समर्थक और प्रदर्शनकारी ‘कॉकरोचेज’ के रूप में जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे। इस दौरान यदि दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे जहां भी रोके जाएंगे, वहीं पर धरना देकर बैठ जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका यह पूरा आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और वे महात्मा गांधी के बताए हुए अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
इस अल्टीमेटम और प्रदर्शन के ऐलान के बाद से दिल्ली के राजनीतिक हलकों और प्रशासनिक तंत्र में सुगबुगाहट तेज हो गई है। 10 अक्टूबर की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही हैं। देखना यह होगा कि इस अल्टीमेटम के बाद चुनाव आयोग या प्रशासन की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।









