
प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब माफिया अतीक अहमद का चौथा बेटा बालिग हो गया है. माफिया अतीक का चौथा बेटा जिसका नाम ”एहज़म ” है अब वह बालिग हो गया है, जिसकी उम्र 18 साल हो गई है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद एहज़म नाबालिग होने के चलते उसे जेल में न रखकर बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. लेकिन बालिग होने के पश्चात उसकी रिहाई पुलिस विभाग में अभी टिकी है.
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक का बेटा एहज़म का भी नाम नाम सामने आया था. अतीक के वकील खान सौलत हनीफ ने खुद इस बात को अपने बयान में कबूला था. अतीक के बेटे के द्वारा सभी शूटरों और अतीक-अशरफ के मोबाइल फोन पर facetime app के माध्यम से आईडी बनाने वाला शातिर और कोई नहीं बल्कि एहज़म ही था. और प्रयागराज पुलिस केस डायरी में एहज़म का भी नाम शामिल था.
हालांकि अब यह देखना होगा कि माफिया अतीक के बेटे का उम्र 18 वर्ष हो गया है,जो अब बलिग के रूप में है. पुलिस विभाग अब बाल गृह संरक्षण से हटा कर एहज़म को कहा भेजती है. क्योंकि बालिक होने की वजह से उसे अब बाल गृह संरक्षण में अब नहीं रखा जा सकता है.









