
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है. पति और पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र माना गया है. इसमें पति-पत्नी के बीच जितना प्रेम और विश्वास होता है. उतना ही ये फलता- फूलता है. और इस प्रेम की डोर को मजबूत करने वाला करवा चौथ (karwa chauth katha) का व्रत त्योहार के रुप में मनाया जाता है. जिसे हर सुहागन महिला इस दिन निर्जल व्रत रखती है.
आज बुधवार को करवा चौथ के लिए शुभ मुहूर्त
- करवा चौथ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त -शाम 5:36 बजे से 6:54 बजे तक
- व्रत के लिए शुभ मुहूर्त -सुबह 6:33 बजे से शाम 8:15 बजे तक
- अमृत काल के लिए मुहूर्त -शाम 7:34 बजे से रात 9:13 बजे तक
करवा चौथ पति-पत्नी के लिए पवित्र पर्व है. इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं. यदि करवा चौथ की पूजा विधिपूर्वक करें तो मां करवा और माता पार्वती के साथ भगवान शंकर की विशेष कृपा बरसती है. ऐसे में अब करवा चौथ के दिन पति भी व्रत रखने लगे है.
करवा चौथ के दिन महिलाएं माता पार्वती का श्रृंगार करें उनके सामने आस्था के साथ सामग्री अर्पित करें. और मिट्टी के करवा में जल भरकर अपने पूजा स्थान पर रख दें. पत्नी भगवान का नाम लेकर करवा चौथ की व्रत कथा सुनें. इसके बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य दें और फिर छलनी से चंद्रमा को देखिए, उसके बाद पूजा संपन्न करने हेतु अपने पति का चेहरा देखें, इसके बाद पति, पत्नी को पानी पिलाते हैं. और व्रत का पारण किया जाता है. पूजा संपन्न होने के बाद बड़ों लोगों का आशीर्वाद लेते है.









