बस ने मारी कई वाहनों को भीषण टक्कर, रोड़ पर बिखर गई गाड़ियां और लोग, 3 की मौंत दर्जनों घायल

अचानक बस ड्राइवर को मिर्गी का दौरा आ गया जिसके चलते बस बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे कई वाहनों जिसमे स्कूटी, औऱ कारो को टक्कर मार दी ।

देश की राजधानी दिल्ली में आज एक डीटीसी बस ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीक के अस्पताल अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ताजा मामला दिल्ली के अवंतिका इलाके का है। जब डी टी सी की बस अवंतिका से विश्राम चौक की तरफ जा रही थी तभी अचानक बस ड्राइवर को मिर्गी का दौरा आ गया जिसके चलते बस बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे कई वाहनों जिसमे स्कूटी, औऱ कारो को टक्कर मार दी और इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज रोहिणी के अंबेडकर हॉस्पिटल में चल रहा है, इस घटना में ड्राइवर की हालत भी नाजुक बनी हुई है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button