प्रयागराज: गुड्डू मुस्लिम के बाद साबिर के घर की हुई कुर्की, उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख का इनामी है साबिर

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के बाद साबिर के घर पर भी कुर्की की कार्रवाई हुई है। प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने एक साथ दोनों जगह पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया है। सबसे पहले धूमनगंज पुलिस ने बमबाज गुड्डू मुस्लिम के चकनिरातुल स्थित घर पर पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के बाद साबिर के घर पर भी कुर्की की कार्रवाई हुई है। प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने एक साथ दोनों जगह पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया है। सबसे पहले धूमनगंज पुलिस ने बमबाज गुड्डू मुस्लिम के चकनिरातुल स्थित घर पर पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। उसके बाद पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव में स्थित साबिर के घर पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साबिर के घर में मौजूद आलमारी, फ्रिज समेत कई अन्य सामानों को कुर्क करते हुए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।कुर्की की पूरी कार्रवाई के दौरान धूमनगंज एसीपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड की घटना 24 फरवरी को हुई थी। इस हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम बम बरसा रहा था। हत्याकांड के बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ है। साबिर भी उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था, वह राइफल से गोलियां बरसा रहा था। उसके खिलाफ भी कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी है। गुड्डू मुस्लिम और साबिर की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते आज धूमनगंज पुलिस ने विधिक प्रक्रिया अपनाने के बाद धारा 83 के तहत दोनों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल कुल छः अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी हुआ है। जिसमें साबिर और गुड्डू मुस्लिम के घर पर आज कुर्की हो गई है। माना जा रहा है कि अगले एक दो दिनों में माफिया अतीक की पत्नी पचास हजार की इनामी शाइस्ता परवीन, पांच लाख के इनामी अरमान के अलावा जैनब और आयशा नूरी के घर पर भी कुर्की की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button