UK News: कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए नियुक्त किया कोऑर्डिनेटर, भाजपा ने कसा तंज

 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस जो काम अब कर रही है, भाजपा वह काम पहले ही कर चुकी है।

UK News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। जहां उत्तराखंड भाजपा में लगातार बैठकों को दौर चालू है, वहीं अब कांग्रेस ने पांचो लोकसभा सीटों पर अपने क्षेत्रवार कोआर्डिनेटरों की नियुक्त की है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने टिहरी से मंत्री प्रसाद मैथानी, पौड़ी गढ़वाल से विक्रम नेगी, अल्मोड़ा संसदीय सीट पर डॉ जीत सिंह, नैनीताल और उधम सिंह नगर सीट पर गोविंद सिंह कुंजवाल और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से गणेश गोदयाल को कोर्डिनेटर नियुक्त किया है।

बीजेपी ने जमकर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस द्वारा कोआर्डिनेटर नियुक्त करने पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस अब चुनावी मोड़ में दिखाई दे रही है। इससे पहले उसकी कोई भी संगठनात्मक गतिविधियों नहीं दिखाई दे रही थी। कांग्रेस जो काम अब कर रही है, भाजपा वह काम पहले ही कर चुकी है। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी पांचो लोकसभा सीटों पर जीतेगी

Related Articles

Back to top button