Lucknow Traffic Diversion: सावधान! सीवरेज कार्य के चलते आज यहां रहेगा यातायात परिवर्तन, देखें पूरी लिस्ट

1090 चौराहा से सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल के मध्य यातायात पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त यातायात अम्बेडकर पार्क की तरफ नहीं जा सकेगा।

Lucknow Traffic Diversion: आप लखनऊ लखनऊ में रहते हैं तो आप के लिए महत्वपूर्ण खबर हो सकती है। “वन सिटी वन ऑपरेटर योजना” के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ सीमान्तर्गत होने वाले सीवरेज कार्यों के अनुरक्षण एवं मेंटेनेंस कार्यों के तहत गोमती नदी पर बने गांधी सेतु के बॉए सिरे के निकट से होकर जा रही राइजिंगमेन के लीकेज के रिपेयर का कार्य प्रगति पर है। जिसे देखते हुए 1090 चौराहा एवं सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से 10 से 19 फरवरी तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन रहेगा। ऐसे में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले डायवर्जन की पूरी लिस्ट देख लें। नहीं तो जाम में फंस सकते हैं और चालानी कार्रवाई भी हो सकती है। 

डायवर्जन व्यवस्था

1- 1090 चौराहा से सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल के मध्य यातायात पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त यातायात अम्बेडकर पार्क की तरफ नहीं जा सकेगा।

2- 1090 चौराहे से सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल होकर गोमतीनगर को जाने वाला यातायात 1090 चौराहे से समतामूलक, ताज होटल के सामने से होते हुए अम्बेडकर उद्यान चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

3- गोमतीनगर से सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल होकर 1090 चौराहा की तरफ जाने वाला यातायात अम्बेडकर उद्यान चौराहा से ताज अण्डरपास चौराहे से बांये ताज होटल के सामने से होते हुए समतामूलक चौराहा होते हुए 1090 चौराहा की तरफ जा सकेंगे।

 4- समतामूलक चौराहे से पुरानी चटोरी गली, सामाजिक परिवर्तन चौक व मरीन ड्राइव की तरफ जाने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार परिवर्तित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button