कांग्रेस को बड़ा झटका, विभाकर शास्त्री ने दिया इस्तीफा, BJP में शामिल

विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि विभाकर शास्त्री कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने के बाद बोलें कि कांग्रेस की अपनी कोई विचारधारा नहीं है. कांग्रेस को चुनाव के समय किसानों की याद आई है.

ऐसे में विभाकर शास्त्री ने बीजेपी की सदस्यता ली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विभाकर शास्त्री को सदस्यता दिलाई. इसी तरह कई कांग्रेसी नेताओं ने भी बीजेपी ज्वाइन किया है. जिसकी सदस्यता डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिलाई है.

Related Articles

Back to top button