UP Police Constable Exam 2024:  यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल से, भूलकर भी न करें ये गलती

UP Police Constable Exam 2024: पहली पारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) शनिवार को यूपी पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराने जा रहा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यदि आप ने यूपीपी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, तो परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप को बता दें कि, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। आप भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो परीक्षा से जुड़ी एडवाइजरी अवश्य पढ़ लें।

एक गलत उत्तर पर 0.5 माइनस मार्किंग

बता दें कि कुल 60,244 पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती होने जा रही है। प्रश्न पत्र कुल चार भागों में विभाजित होगा-सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षा और बुद्धि और तार्किक क्षमता। उम्मीदवारों को दो घंटे में 150 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो नंबर का होगा। एक गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की माइनस हो जाएगा।

विशेष ध्यान दें

  • उत्तर पुस्तिका या ओएमआर शीट को भरने के लिए काले या नीले बॉल पेन का ही प्रयोग करें।
  • सामान्य हिंदी भाग को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में होंगे।
  • किसी भी संदेह की स्थिति में अंग्रेजी के प्रश्न ही मान्य होगा।
  • प्रत्येक पाली के प्रश्नपत्र अलग-अलग होंगे।
  • अंको का सामान्यीकरण किया जाएगा।
  • यदि कोई प्रश्न गलत है या उपयुक्त उत्तर नहीं है तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानक परीक्षण, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन से होकर गुजरना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button