
दुनिया में कई ऐसे ब्रिज हैं, जहां लोग जान से भी डरते हैं। प्रकृति को चुनौती देते हुए कई गगनचुम्बी ब्रिज बनाए गए हैं। जहां से नीचे देखने पर भी डर लगता है। कमजोर दिल वालों को यहां न जाने की सलाह दी जाती है। इसी में वियतनाम में स्थित दुनिया के सबसे बड़े शीशे का पुलिस भी शामिल है, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।
वियतनाम में स्थित बैक लॉन्ग ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल है। इसे इंग्लिश में ‘व्हाइट ड्रैगन’ भी कहा जाता है। इस ब्रिज पर जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। इस पुलिस की प्रमुख खासियत यह है कि, इसका फर्श पूरी तरह कांच से बना है।
इस ब्रिज पर चलते समय अपने पैरों के नीचे देखना काफी डरावना हो सकता है। क्योंकि नीचे साफ दिखाई देता है। पुल 632 मीटर लंबाई, 150 मीटर ऊंचा है। यह पुलिस खास तरह की टेंपर्ड ग्लास से बनी है। यह इतनी मजबूत है कि, इसपर एक साथ 450 लोग आराम से घूम सकते हैं।









