
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में अब इसको लेकर चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है। खबर है कि शनिवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करेगा। इसके लिए आयोग ने कल दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा
दरअसल, शुक्रवार यानी 15 मार्च को इस मामले पर चुनाव आयोग ने बैठक बुलाई थी। इस दौरान चुनाव को शांति और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए क्या क्या तैयारियां करना है, इस पर चर्चा की गई है। जैसे की संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में कितनी फोर्स को तैनात करना है। इसके सिवा बैठक के दौरान चुनाव को कितने चरणों में संपन्न कराया जाए और किन राज्यों में पहले व किन राज्यों के अंदर बाद में चुनाव करवाने जैसे कई मुद्दों पर भी चर्चा हुआ है।
बता दें, इस बैठक में दोनों नए चुनाव आयुक्त भी मौजूद थें। जहाँ इन दोनों आयुक्तों को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है।









