BJP  केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, यूपी की 25 सीटों पर आज लगेगा मुहर!

बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दोनों डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। इस वक्त उत्तर प्रदेश को लेकर मंथन चल रहा है। बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दोनों डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद हैं। बैठक में पीलीभीत, कैसरगंज, सुल्तानपुर, रायबरेली समेत यूपी की 25 सीटों पर मुहर लग सकती है।

बीजेपी सीईसी की बैठक पीएम मोदी समेत ये नेता मौजूद

BJP CEC की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं। जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से हो जाएगी। एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी और चार जून को परिणाम आ जाएगा। 

कट सकता है वरुण गांधी का टिकट

चर्चा है कि वरुण गांधी का टिकट बीजेपी काट सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा पीलीभीत से जितिन प्रसाद और संजय गंगवार को मैदान में उतार सकती है।

Related Articles

Back to top button