जो काम पुलिस को करना चाहिए वो कर रहे है ग्रामीण, रात भर जगकर कर रहे पहरेदारी

मामले में पिरूमदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने कहा, पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ी है। पूर्व में भी कई खुलासे हुए हैं।

रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिए। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस नही बल्कि चोरों को हमने पकड़ा है। बता दें कि रामनगर के पिरूमदारा चौकी के अंतर्गत आने वाली मधुवन कालोनी में लंबे समय से लगातार हो रही चौरियों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ बढ़ने लगा है,ग्रामीणों ने कहाँ कि वे रात रात कर जाकर पहरेदारी कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि वे खुद चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप रहे है।

ग्रामीण महिलाओं ने कहा, पुलिस आखिर कर क्या रही है, जो पुलिस को करना चाहिए वो हम कर रहे है। महिला ने कहा, देर रात भी चोर हमारी कालोनी में घुस गए थे। ग्रामीणों ने देर रात सीसीटीवी में चोरीं की चहलकदमी देखी तो सतकर्ता दिखाते हुए 2 चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा, लगातार उनके क्षेत्र में चोरियां हो रही है और पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त तक नही करती। 

उन्होंने कहा, वे रात भर जग कर पहरा देने को मजबूर है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किये है। साथ ही ग्रामीणों ने ये भी कहा कि पिरूमदारा का क्षेत्र इतना बड़ा है और पिरूमदारा चौकी में स्टाफ बहुत कम है। उन्होंने चौकी में स्टाफ बढ़ाने की मांग भी की है।

मामले में पिरूमदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने कहा, पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ी है। पूर्व में भी कई खुलासे हुए हैं। देर रात ग्रामीणों द्वारा 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा है। जिसको लेकर इनसे अभी पूछताछ की जा रही है, जो भी निकल कर आयेगा उस हिसाब से कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button