
Desk : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड दौरे पर आ रहे हैं. ऐसे में इस बार 400 पार को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. भाजपा के सभी नेता तबातोड़ मेहनत कर रहे है. इसी कड़ी में एक बार फिर पीएम मोदी देवभूमि आ रहे हैं.
आपके बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को हरिद्वार लोकसभा के अंतर्गत ऋषिकेश में जनसभा होगी. उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी. भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैली ऋषिकेश के आईडीपीएल (IPL) मैदान में कराने का फैसला लिया है.
ऐसे में प्रधानमंत्री ने राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की रुद्रपुर से शुरुआत की थी. इसके बाद अब पीएम की दूसरी रैली ऋषिकेश में होने जा रही है. दरअसल पार्टी ने प्रधानमंत्री की रैली पहले हरिद्वार में कराने का फैसला लिया था. ऐसे में ऋषिकेश में जनसभा से टिहरी, गढ़वाल और हरिद्वार तीनों लोकसभा सीटों को भाजपा साधेगी.









