
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से वैवाहिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक हाई-प्रोफाइल शादी उस वक्त विवादों के घेरे में आ गई, जब एक पत्नी ने अपने पति की संदिग्ध गतिविधियों का पर्दाफाश करने के लिए घर में ‘हिडन कैमरा’ का सहारा लिया। कैमरे की फुटेज में जो कुछ कैद हुआ, उसे देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।
शानदार शादी और फिर रहस्यमयी दूरी
मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित महिला का विवाह 19 फरवरी को एटा के सदर बाजार निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुआ था। पिता ने अपनी बेटी की खुशियों के लिए शादी में पानी की तरह पैसा बहाया और करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए। पति मुंबई की एक नामी कंपनी में मोटी सैलरी पर कार्यरत था, लेकिन शादी के पहले दिन से ही उसका व्यवहार पत्नी के प्रति बेहद उदासीन रहा।
एक साल तक नहीं बने शारीरिक संबंध
हैरानी की बात यह रही कि शादी के एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पति ने पत्नी से शारीरिक दूरी बनाए रखी। पत्नी को लगा कि शायद काम का तनाव है, लेकिन वक्त गुजरने के साथ पति का व्यवहार रहस्यमयी होता गया। पति उसे आगरा के खंदारी स्थित एक फ्लैट में ले गया, लेकिन वहां भी स्थिति नहीं बदली। शक होने पर महिला ने सच्चाई जानने के लिए कमरे में गुप्त कैमरे लगवा दिए।
कैमरे में कैद हुई घिनौनी सच्चाई
जब महिला ने हिडन कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, तो वह दंग रह गई। रिकॉर्डिंग से खुलासा हुआ कि इंजीनियर पति समलैंगिक गतिविधियों में लिप्त था। वह पैसों का लालच देकर लड़कों को घर बुलाता था और उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य (कुकर्म) करता था।
विरोध करने पर 50 लाख की मांग
जब पत्नी ने इस घिनौनी सच्चाई का सामना किया और विरोध जताया, तो पति और उसके ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। आरोप है कि सच्चाई छुपने के बदले और उसे प्रताड़ित न करने के नाम पर अब 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है। महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हार मानकर पीड़िता ने सदर कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।









