सहारनपुर में मस्जिद की जगह निकला कुआं, 10-15 फीट गहराई से मचा हड़कंप

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को हटाए जाने के बाद उसी स्थान पर कुआं दिखाई देने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से कल मस्जिद को ढहाया गया था। इसके बाद मस्जिद के स्थान पर कुआं नजर आया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

बताया जा रहा है कि सामने आया कुआं करीब 10 से 15 फीट गहरा है, जबकि इसकी गोलाई लगभग 4 से 5 फीट बताई जा रही है। मस्जिद हटने के बाद कुएं के सामने आने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई। मौके पर पहुंचकर लोग कुएं की गहराई और उसकी स्थिति को देख रहे हैं।

कुएं के सामने आने के बाद उसकी वास्तविक गहराई, स्थिति और वहां उसके मौजूद होने से जुड़े सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, कुएं की सही स्थिति और उसके इतिहास को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराए जाने की बात कही गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कुआं कितना पुराना है और मस्जिद के निर्माण से पहले या बाद में इसका क्या स्वरूप था। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है। जांच रिपो

Related Articles

Back to top button