टमाटर के लिए आप पार्टी ने सड़कों पर मचाया कोहराम, गले में टमाटर और अन्य सब्जियों की माला पहने हुए दिखे

लोग बिना सब्जियों के ही खाना खाने में लग गए है. महंगाई की मार झेल रही जनता के समर्थन में अब आम आदमी पार्टी भी आ गई है.

लखनऊ – प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब पर डाका डाल दिया है. आम आदमी इस महंगाई से आहत है. सब्जियों के दाम तो इस कदर बढ़ गए है, लोग बिना सब्जियों के ही खाना खाने में लग गए है. महंगाई की मार झेल रही जनता के समर्थन में अब आम आदमी पार्टी भी आ गई है. राजधानी लखनऊ की सड़कों पर उतरकर आम आदमी पार्टी भी जोरदार प्रदर्शन कर रही है.

राजधानी में आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन दिखाई दिया. महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता सड़क पर उतरी. महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया.
गले में टमाटर और अन्य सब्जियों की माला पहनकर अनोखा प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां लेकर महिलाएं सड़कों पर उतरी.महिलाओं ने भी प्रदर्शन करते हुए जमकर सरकार पर निशाना साधा है. वहीं मौके पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारिओं को रोका. पुलिस से जमकर झड़प हुई.महंगाई से जनता को राहत देने की मांग की गई.मोदी और योगी सरकार से मांग की उठाई गई. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.सिलेंडर के दाम भी कम करने की मांग उठाई गई.

Related Articles

Back to top button