प्रयागराज हिंसा : उपद्रवियो पर प्रशासन सख्त,आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी में PDA

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा और आगजनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वही शानिवार को PDA और राजस्व की टीम अटाला इलाके पहंची है। जहां वो आरोपियों के घरों और सड़को पर बनी दुकानों के मानचित्र की जांच कर रही है। ताकी अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले चिन्हित किए जा सके।

बता दे कि पीडीए और राजस्व की संयुक्त टीम सर्वे में जुटी है। ताकी आरोपियों के घरों पर जल्द से जल्द बुलडोजर चलाया जा सके। वही अटाला इलाके में लगातार पुलिस गश्त कर रही है। और अटाला इलाका पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ पंप है। और जावेद अहमद उर्फ पंप की बेटी JNU में पढ़ती है।

और पुलिस जावेद की बेटी की भूमिका की भी जांच कर रही’। उन्होंने आगे बताया कि हिंसा के अरोपियों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं है। और जावेद अहमद समेत अबतक 68 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही 29 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। और इस केस में 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात नामजद हैं। जिनकी पहचान पुलिस वीडियो के माध्यम से कर रही है।

Related Articles

Back to top button