
भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 02/2026 Result जारी कर दिया है। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद योग्यता स्थिति और स्कोरकार्ड देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
AFCAT 02/2026 का GATE Cut-Off भी जारी
AFCAT 02/2026 का GATE Cut-Off भी जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित न्यूनतम GATE कट-ऑफ अंक हासिल किए हैं, वे GATE Score Entry के जरिए AFSB चरण के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
खास बात यह है कि GATE Score Entry के जरिए चयनित उम्मीदवारों को AFCAT परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं होगी।
AFCAT 02/2026 में कैसे होगा चयन?
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले AFCAT लिखित परीक्षा होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सैन्य संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं। Ground Duty (Technical) पदों के लिए GATE स्कोर भी जरूरी होता है।
इसके अलावा NCC ‘C’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को Flying Branch में विशेष छूट मिलती है।
लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को Air Force Selection Board (AFSB) Interview के लिए बुलाया जाता है। इसमें मानसिक क्षमता, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं। Flying Branch के उम्मीदवारों के लिए Pilot Aptitude Test भी लिया जाता है।
सभी चरण पूरे होने के बाद मेडिकल टेस्ट होता है और अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
AFCAT 02/2026 के माध्यम से भारतीय वायु सेना की अलग-अलग शाखाओं में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं:
- Flying Branch
- Ground Duty (Technical)
- Ground Duty (Non-Technical)
- NCC Special Entry
- GATE Score Entry
ऐसे चेक करें AFCAT 02/2026 Result

Step 1: सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर Candidate Login लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: अब AFCAT 2 2026 Login विकल्प चुनें।
Step 4: अपना User ID और Password दर्ज करके लॉगिन करें।
Step 5: लॉगिन करने के बाद आपका AFCAT 02/2026 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 6: रिजल्ट में अपनी पात्रता स्थिति और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से जांचें।
Step 7: रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।









