ऑनलाइन सट्टे में 6 लाख हारने के बाद बनाया खतरनाक प्लान….पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि, कुम्हैडी निवासी सूरज ने थाने में बेटे के किडनैप की शिकायत दर्ज कराई थी।

खुद को किडनैप बताकर परिवार से पैसे मांगने वाली कहानी आपने मूवी में खूब देखी होगी लेकिन असलियत में कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता है। लेकिन ऐसी ही एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आ रही है। जहां मनोज पटेल ऑनलाइन सट्टे में करीब छह लाख रुपए हार गया। इसके बाद वह पैसा लेने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर खतरनाक प्लान बना डाला।

ये है पूरा मामलाललितपुर में मनोज पटेल ऑनलाइन सट्टे में 6 लाख रुपए हार गया। फैमिली से पैसे पाने के लिए उसने खुद के किडनैप का ड्रामा रचा। दोस्तों से हाथ–पैर बंधवाकर फोटो खिंचवाई और फैमिली को भेजकर फिरौती मांग ली। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 36 घंटे के अंदर मनोज पटेल, दोस्त अखिलेश जोशी, बलवान लोधी को पकड़ा।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि, कुम्हैडी निवासी सूरज ने थाने में बेटे के किडनैप की शिकायत दर्ज कराई थी। सूरज ने साथ में ही कुछ फोटो और वीडियो भी दिखाए, जिसमें मनोज के हाथ-पैर बंधे हुए थे। सूरज ने बताया कि यह वीडियो किसी अज्ञात व्हाट्सएप से आई है।

सूरज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मनोज की तलाश में पुलिस ने सर्विलांस टीम को लगा दिया। जांच के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर मनोज पटेल, उसके दोस्त अखिलेश जोशी और बलवान लोधी को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े जाने के बाद मुख्य साजिशकर्ता मनोज पटेल ने बताया कि, वह ऑनलाइन सट्टे में 6 लाख रुपए हार गया था। उसके ऊपर कर्ज हो गया था। कर्जा न लौटाना पड़े इसके लिए उसने यह साजिश रची। अखिलेश और बलवान को 50 हजार और डेढ़ लाख रुपये देने का लालच देकर अपने प्लान में शामिल किया था। उसने खेत में हाथ -पैर में रस्सी बंधवा कर वीडियो बनवाया। इसके बाद वीडियो को घरवालों को भेज दिया। 

Related Articles

Back to top button