By Election : नामांकन के बाद अखिलेश यादव, बोले- डिंपल की बड़ी जीत ही होगी नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि

मिडिया को बयान देते हुए अखिलेश यादव ने कहा आज नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी का मैनपुरी से बहुत लगाव रहा। नेताजी मैनपुरी से संघर्ष करके आगे बढ़े थे। नेताजी के रास्ते पर हम सब चलेंगे और उनकी नीतियों को हम आगे बढ़ाएंगे।

मैनपुरी से डिंपल यादव का नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव मौजूद रही। मिडिया को बयान देते हुए अखिलेश यादव ने कहा आज नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी का मैनपुरी से बहुत लगाव रहा। नेताजी मैनपुरी से संघर्ष करके आगे बढ़े थे। नेताजी के रास्ते पर हम सब चलेंगे और उनकी नीतियों को हम आगे बढ़ाएंगे।

सपा मुखिया ने आगे कहा मैनपुरी की जनता डिंपल यादव एक साथ देगी और उनकी मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत होगी। अखिलेश ने कहा डिंपल की बड़ी जीत नेताजी को श्रद्धांजलि होगी। इन चुनाव हमारे साथ पूरा यादव परिवार साथ है और हम सब मिलकर डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा नेताजी के विकास को डिंपल यादव आगे बढ़ाएंगी। मैनपुरी के लोगों का भरोसा नहीं टूटने देंगे।यहां की जनता ने नेता जी का विकास देखा है नेता जी नो जो काम किया है उसको जनता जानती है। डिंम्पल यादव उम्मीदवार है मुझे पूरी उम्मीद है कि यहां की जनता एक बार फिर जीता कर लोकसभा भेजेगी।

डिंपल यादव ने किया नामांकन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की लोकसभा सीट पर दोबारा से चुनाव होना हैं। जिसके लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से नेता जी की बहू डिम्पल यादव को प्रत्याशी चुना गया हैं। डिंपल यादव सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपने पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंची गई हैं। डिम्पल यादव ने नामांकन कर दिया हैं। इस दौरान कलेक्ट्रेट क्षेत्र की सुरक्षा बड़ा दी गई हैं।

नामांकन के पहले नेता जी को दी श्रद्धांजलि

नामांकन के लिए जाने से पहले डिंपल यादव व अखिलेश यादव सैफई में नेता जी की समाधि स्थल पर गए। वहां पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद नामांकन के लिए उनका काफिला कलेक्ट्रेट कार्यालय की तरफ निकला था।

Related Articles

Back to top button