पीएम मोदी के बाद आधी आबादी के लिए प्रियंका -डिंपल करेंगी रोड शो

इसके लिए इंडिया गठबंधन ने प्रियंका गांधी और डिंपल यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। प्रियंका और डिंपल वाराणसी में 25 मई को रोड शो करने बलाई है

वाराणसी- लोकसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों के मतदान से पहले सभी राजनैतिक दलों की निगाहे अब आधी आबादी यानी नारी शक्ति पर लगी हुई है। महिलाओं को अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए बीजेपी के बाद अब इंडिया गठबंधन भी वाराणसी लोकसभा से देश को संदेश देने की कवायत में जुट गया है। इसके लिए इंडिया गठबंधन ने प्रियंका गांधी और डिंपल यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। प्रियंका और डिंपल वाराणसी में 25 मई को रोड शो करने बलाई है। एक साथ प्रियंका और डिंपल वाराणसी में 5 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।

वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव 25 मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में सिर्गोबर्धन स्थित संत शिरीमणि रविदास मंदिर में दर्शन कर रोड शो शुरू करेंगी। रविदास मंदिर से रोड भगवानपुर, ट्रामा सेंटर होते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पहुंचेगा। जहां प्रियंका गांधी और डिंपल यादव भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात रविदास गेट तक रोड शो करेंगी। रोड शो के पश्चात प्रियंका गांधी और डिंपल यादव एक साथ मां कुष्मांडा देवी के मंदिर पहुंचेंगी और मां कुष्मांडा से विजयश्री का आशीर्वाद मांगेंगी।

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव की संयुक्त रोड शो को लेकर राजनैतिक जानकार बताते है, कि पीएम मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम ने देश में एक बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने महिलाओं का एक अलग सभा कर राजनैतिक दलों को आधी आबादी के बारे में सोचने पर मजबूर किया है। पीएम के इस सभा के जवाब में इंडिया गठबंधन भी अपनी महिला शक्ति को पीएम मोदी के गढ़ में उतार महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश होगी।

वही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का भी कार्यक्रम वाराणसी लोकसभा में करवाए जाने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी और अखिलेश्य यादव की संयुक्त सभा इंडिया गठबंधन वाराणसी शहर में करवाना चाहती है। ऐसे में शहर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सभा के लिए स्थान की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button