
लखनऊ- हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकी अहमद रजा अरेस्ट हुआ है. यूपी ATS ने पूछताछ के बाद लखनऊ से गिरफ्तारी की है. मूल रूप से मुरादाबाद का अहमद रजा रहने वाला है. हिजबुल मुजाहिदीन पीर पंजाल तंजीम से रजा जुड़ा है.

जानकारी मिली है कि तंजीम के सीनियर मुजाहिद फिरदौस के संपर्क में रजा था. 2 बार श्रीनगर, अनंतनाग में ट्रेनिंग लेने रजा गया था. अफगानिस्तान जाकर बद्री कमांडो बनना रजा चाहता था.भारत में शरिया कानून लागू करना रजा चाहता था. जेहादी पोस्ट सोशल मीडिया में अहमद डाल रहा था.
ATS जल्द अहमद रजा को कस्टडी रिमांड में लेगी. ATS जम्मू कश्मीर के फिरदौस की गिरफ्तारी में जुटी है.मोबाइल से हथियारों की फोटो, जिहादी वीडियो मिले है. ATS अहमद रजा का मोबाइल डाटा रिट्रीव करेगी.









