आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस पर खड़े किए सवाल, बोली- हत्या को आत्महत्या बताने में जुटी पुलिस

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। आकांक्षा की मां ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। आकांक्षा की मां ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। मधु दुबे ने सारनाथ पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है। मधु दुबे ने पुलिसिया कार्रवाई को लेकर कोर्ट में पहले ही प्रार्थना पत्र दिया था।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस पर मामले में पूरा बयान न लेने का आरोप लगाया है। मधु दुबे के अनुसार पुलिस हत्या को आत्महत्या बताने में जुटी है। आकांक्षा की मां लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही है। मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जा चुका है, एक आरोपी संजय सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

आपको बतां दे कि भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। अभिनेत्री वहां अपनी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए गई थी। 26 मार्च 2023 को उनका निधन हो गया। आकांक्षा की मौत के बाद एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह का नाम भी इस मामले में सामने आया था। जिसके बाद से वाराणसी पुलिस ने सिंगर समर सिंह को यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button