टीले वाली मस्जिद पहुंचे अखिलेश यादव, अलग अंदाज में दी ईद की मुबारकबाद…

अखिलेश यादव के अलावा बसपा सु्प्रिमो मयावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जैसे कई बड़े नेताओं ने ईद की मुबारकबाद दी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ईद की मुबारकबाद दी। टीले वाली मस्जिद से पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा, “आज ईद के मौके पर मैं अपनी तरफ से आप सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं. ये त्योहार जहां हम एक-दूसरे के गले मिलते हैं। सेवइयां खाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। यही हमारे देश की खूबसूरती रही है। हम एक-दूसरे का सम्मान करें और एक-दूसरे को मोहब्बत की नजर से देखें।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि, “हमारे देश में मिली जुली संस्कृति है हम लोग सभी त्योहार मिलकर मनाते है जो भारत देश में गंगा जमुनी संस्कृति है उसे हम सभी लोग मनाते है। अलग अलग धर्म और चीजो को मानने वाले लोग है हम सभी आज सरकार इस मौके पर क्या काम कर रही है ये वो जाने। हम लोग इस मौके पर एक दूसरे का सम्मान करे एक साथ त्योहार मनाए। हर चुनाव इंट्रेस्टी होता है आप जिस मैनपुरी की बात कर रहे है जनता इस बार चुनाव लड़ रही है जनता देख रही है दुनिया में इन्वेस्टमेंट कितना आया, रूपया कहा खड़ा है देश के क्या हालत है जो हमारी सीमाएं हैं वो क्यों सिकोड़ रही है। हम लोग कांग्रेस एक साथ है आगे भी देखेंगे जल्द हम लोग एक साथ रैलियों में दिखाई देंगे। इंडिया गठबंधन जीतेगा ये देश ने मन बना लिया है। आज मरीज को इलाज नहीं मिल रहा है इनका स्वास्थ्य विभाग ऐसे ही है। लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है विभाग के मंत्री सिर्फ झूठ बोलते है।”

बता दें कि बुधवार को चांद दिखने के बाद से ही खुशियां मनाई जाने लगी। अगले दिन गुरुवार को पूरे देश में ईद पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही मस्जिदों पर नमाजियों की लाइन लगी हुई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं की ओर से भी खूब मुबारकबाद पेश किए जा रहे हैं।

अखिलेश यादव के अलावा बसपा सु्प्रिमो मयावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जैसे कई बड़े नेताओं ने ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, प्रशासन की ओर से मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। 

Related Articles

Back to top button