NEET प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज दुखद, मांगें जायज

NEET परीक्षा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ...

NEET परीक्षा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब गृह मंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के बीच मुलाकात हो रही है।

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर थोड़ी भी संवेदनशीलता होती तो सरकार पहले दिन ही छात्रों से बात करती। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज करना दुखद है और छात्रों की मांग जायज है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मंत्री का विभाग बदल जाएगा तो सरकार को ही लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई मंत्री लंबे समय तक एक ही विभाग में रहेगा तो काम नहीं करता बल्कि कुछ और रास्ते ढूंढता है।

Related Articles

Back to top button