Badaun डबल मर्डर केस पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- “जीरो टॉलरेंस वाली सरकार की नीति जीरो है…”

Badaun डबल मर्डर केस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी को दोषी ठहराया है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई दो बच्चों के मामले में सियासत जोर पकड़ती नजर आ रही है। इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार को दोषी ठहराया है। बुधवार यानी 20 मार्च को इस मामले पर अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी को दोषी ठहराया है।

दरअसल, बुधवार दोपहर को मीडिया ने जब अखिलेश यादव से बदायूं में हुई दो बच्चों के मामले पर सवाल किया तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “बदायूं की घटना जिला प्रशासन और सरकार की नाकामी का नतीजा है। यहां विभाग में कंपटीशन चल रहा है कि कौन कितना स्तर नीचे गिराएगा।” इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि, “बदायूं की घटना ने साबित कर दिया है की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार की नीति जीरो है, यह प्रशासन का फेल्योर है।”

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि, “ये पार्टी हर घटना से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। ऐसे में जानबूझकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिलवाती है। ऐसी कई घटनाएं है, जिससे ये सरकार नाकामी छुपा रही है।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बदायूं में स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते मंगलवार यानी 19 मार्च की रात दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्या में पास ही के सलून संचालक साजिद-जावेद को आरोपी करार दिया गया। दोनों ने घर में घुसकर अपने ही पडोसी के दो बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला। जिसके बाद इस डबल मर्डर के वारदात से ग्रामीणों के बीच आक्रोश का माहौल पैदा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें भी सामने आई। जिसके बाद घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और देर रात एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मारा गिराया। जबकि, दूसरा आरोपी जावेद अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम अभी भी जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button